सुल्तानपुर, फरवरी 15 -- दोस्तपुर। कस्बे की कई बैंक शाखाओं में पासबुक प्रिंट साफ न आने की समस्या से ग्राहक परेशान हैं। आरोप है कि लंबे समय से प्रिंटर में नई इंक या टोनर नहीं भरे जाने के कारण पासबुक पर लेन-देन का विवरण और नई पासबुक पर खाताधारकों के नाम व खाता संख्या तक स्पष्ट दिखाई नहीं देते। इस समस्या से सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्ग ग्राहकों को हो रही है। जिन्हें अपने खाते में जमा राशि और लेन-देन की जानकारी समझने में परेशानी होती है। बैंक खाताधारक शफीक सलमानी ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी बैंक कर्मी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि पासबुक की फोटो कॉपी कराने पर स्थिति और खराब हो जाती है। क्योंकि हल्के प्रिंट के कारण कॉपी में विवरण दिखाई ही नहीं देता। ग्राहकों ने बैंक अधिकारियों से प्रिंटर की व्यवस्था दुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.