लखनऊ, फरवरी 10 -- नोट : कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी के ध्यानार्थ लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में नागरिकों के लिए 21 फरवरी को जन शिकायत निवारण मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में लोगों के पासपोर्ट से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह के मुताबिक मेले में लखनऊ के साथ ही कानपुर, गोरखपुर एवं वाराणसी पासपोर्ट सेवा केंद्रों से जुड़े लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पासपोर्ट का आवेदन करने वाले नागरिक अपनी समस्याओं को दस्तावेजों के साथ अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। इसके बाद उनकी पासपोर्ट से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...