नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा संवाददाता। सेक्टर-19 डाकघर से बुधवार को पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन का शुभारंभ किया गया। डाक विभाग के हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने वैन को हरी झंडी दिखाई। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को उनके दरवाजे पर पासपोर्ट आवेदन और प्रसंस्करण की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें पासपोर्ट कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह सेवा विदेश मंत्रालय के आउटरीच कार्यक्रम के तहत 19 सितंबर को 2024 को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद में शुरू की गई थी, जो अब नोएडा में भी शुरू की गई। पासपोर्ट मोबाइल वैन सप्ताह में तीन दिन कार्य करेगी और रोजाना 40 आवेदकों को पासपोर्ट से संबंधित सेवाएं प्रदान करेगी। पासपोर्ट अधिकारी कंसल्टेंट तेजिंदर आनंद ने कहा कि आने वाले समय में पासपोर्ट मोबाइल वैन ...