गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले मेरठ और नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों का विस्तार किया जाएगा। इससे इन दोनों शहरों में दोगुने आवेदन स्वीकार किए जा सकेंगे और आवेदकों को गाजियाबाद जाने की जरूरत भी कम पड़ेगी। इससे यहां दबाव घटेगा क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ समेत 13 जिलों के लिए पासपोर्ट बनाए जाते हैं। इनमें नौ जिलों में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) बने हैं। गाजियाबाद के बाद गौतमबुद्ध नगर और मेरठ के आवेदनकर्ता सबसे अधिक हैं। आवेदकों की परेशानी को देखते हुए दोनों शहरों के पीओपीएसके का विस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.