बुलंदशहर, दिसम्बर 9 -- पासपोर्ट सेवाओं में तेजी और वेदकों की लंबित फाइलों के त्वरित निस्तारण को लेकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद में विशेष पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह पहल विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है। जिसमें क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी खुद आवेदनों का निस्तारण करेंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप (आईएफएस) ने बताया कि लोक अदालत 11 दिसंबर को शाम 3 से 5 बजे तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी कमला नेहरू नगर आयोजित होगी। जिसमें समय सीमित होने के कारण विशेष अदालत में 50 आवेदकों की फाइलों का ही निस्तारण किया जाएगा। इससे पासपोर्ट आवेदकों को राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.