कानपुर, दिसम्बर 23 -- यथासंभव मेले में आई समस्याओं का उसी दिन किया जाएगा समाधान जन्मतिथि में परिवर्तन, एकल अभिभावक केस, गोद लेने व अन्य काम होंगे कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पासपोर्ट सेवाओं से संबंधित समस्याओं के सरल, त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए 27 दिसंबर को 'जन शिकायत निवारण मेला' लगेगा। जीटी रोड कोकाकोला चौराहा के पास पास पोर्ट सेवा केंद्र में लगने वाले इस मेले में पासपोर्ट आवेदक बिना किसी पूर्व अपॉइंटमेंट के पहुंचकर पासपोर्ट से संबंधित अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। यह मेला सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक लगा रहेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि मेले का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों से राहत प्रदान करना, लंबित प्रकरणों का समाधान करना तथा पासपोर्ट सेवाओं को अधिक नागरिक-केंद्रित, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.