बुलंदशहर, फरवरी 21 -- पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में तकनीकी या अन्य कारणों से अटकी फाइलों के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद ने बड़ी पहल की है। आगामी 24 फरवरी (मंगलवार) को कार्यालय परिसर में 'पासपोर्ट लोक अदालत' का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लंबित फाइलों का त्वरित समाधान कर आवेदकों को राहत देना है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत हापुड़ चुंगी, कमला नेहरू नगर स्थित कार्यालय के कक्ष संख्या 320 में शाम 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान पासपोर्ट अधिकारी स्वयं आवेदकों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.