बरेली, जनवरी 7 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली द्वारा 10 जनवरी शनिवार को पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह अदालत सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, बरेली (द्वितीय तल, विकासज्योति व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स, प्रियदर्शिनी नगर) में आयोजित होगी। इसका उद्देश्य पासपोर्ट आवेदकों की समस्याओं का उसी दिन त्वरित समाधान करना है। आवेदक बिना पूर्व अपॉइंटमेंट के आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं, हालांकि दोपहर एक बजे के बाद आने वालों को शामिल नहीं किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इसके साथ ही विशेष अभियान के तहत 10 जनवरी को पासपोर्ट सेवा केंद्र बरेली व सभी पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। कुल 1400 ऑनलाइन अपॉइंटमेंट्स ...