बरेली, जनवरी 11 -- बरेली। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में शनिवार को पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने 100 से अधिक लंबित मामलों में सुनवाई करने के साथ उनका समाधान किया। पासपोर्ट अदालत से आवेदकों की समस्याओं का त्वारति निस्तारण हुआ। वहीं शनिवार को अवकाश के दिन भी सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र व पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले गए। इनके लिए 1400 ऑनलाइन अप्वाइमेंट पहले ही जारी किए गए थे। वहीं शनिवार को विश्व हिंदी दिवस भी कार्यालय में मनाया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को विदेश मंत्रालय द्वारा कार्यालय को क्षेत्र में हिंदी श्रेणी में उत्कृष्ट कार्यालय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी तथा हिंदी में कार्य को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.