संभल, दिसम्बर 16 -- आकांक्षात्मक ब्लॉक योजना के तहत ब्लॉक की रैंकिंग सुधारने को लेकर प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। वर्तमान में 108 ब्लॉकों की सूची में जुनावई ब्लॉक 105वें स्थान पर है। इसी स्थिति में सुधार को मंगलवार को बीडीओ एवं सीईओ की मौजूदगी में जूनियर स्कूलों और इंटर कॉलेजों के शिक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम फेलो सुनील कुमार ने बताया कि कक्षा आठ और कक्षा दस उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों का शत-प्रतिशत नामांकन अगली कक्षाओं में नहीं हो पा रहा है। आंकड़ों में यह भी सामने आया कि अगली कक्षाओं में छात्रों की तुलना में छात्राओं का नामांकन अधिक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की निरंतरता के लिए कम से कम इंटरमीडिएट तक पढ़ाई आवश्यक है। सीएम फेलो ने स्पष्ट किया कि टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) कटवाकर जाने वाले छात्र-...