चतरा, फरवरी 3 -- इटखोरी प्रतिनिधि। भद्रकाली स्थित भदलपुर में भगवान शीतलनाथ जन्मभूमि पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव के तीसरे दिन के मौके पर जन्मकल्याणक की शोभायात्रा श्री 1008 भगवान शीतलनाथ प्रभु की पावन जन्मभूमि से भक्ति भाव व नृत्य संगीत के बीच निकाली गई। शोभायात्रा नगर भ्रमण कर शाही पोखर के पास से भगवान शीतल नाथ की जन्मभूमि वापस पहुंची। जैन भजनों पर शोभा यात्रा में महिलाएं व युवतियां डांडियां नृत्य करते हुए चल रही थी। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया । प्रात:काल से ही पूजन-पाठ, अभिषेक, शांतिधारा एवं विविध धार्मिक विधानों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा । भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य सुरेश झांझरी व उनकी धर्मपत्नी को मिला। मालूम हो कि पसान (पाषाण/पत्थर) से परमात्मा बनने की यात्रा जैन धर्म में पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.