बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- पावापुरी में निकली शिव जी की बारात, श्रद्धाओं की उमड़ी भीड़ फोटो पावापुरी : पावापुरी में निकाली गयी शिव जी की बारात में शामिल श्रद्धालु। पावापुरी, निज संवाददाता। पावापुरी में भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई और विधि-विधान से शिव-पार्वती विवाह संपन्न हुआ। शिव बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ शामिल हुए। भगवान शिव की आकर्षक झांकी, गण-नर्तक दल और पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने बारात की शोभा बढ़ाई। बारात के उपरांत मंदिर परिसर में शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.