बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- पावापुरी, निज संवाददाता। ओपी की पुलिस ने डेढ़ साल बाद लूटकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपित को मोबाइल के साथ दबोच लिया है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई 2024 में पावापुरी ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया मोहल्ला निवासी अविनाश कुमार से मोबाइल व नकद रुपये लूट लिये थे। 27 जनवरी को मोबाइल का लोकेशन ट्रेस हुआ। इसके बाद गिरियक के निचली बाजार में छापेमारी कर अनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक बाइक भी बरामद की गयी है। लूट में शामिल तीन अन्य बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...