लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 31 -- शहर की निघासन रोड स्थित हैडिल परिसर में 33 केवीए केवल दग जाने के चलते करीब चार घंटे शहर वासियों को विद्युत सप्लाई नहीं मिल सकी। कई घंटों की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने केवल को दुरुस्त किया जिससे बाद विद्युत व्यवस्था बहाल हो सकी। मंगलवार को हाइडिल परिसर में 132 केवी पावर हाउस से पलिया पावर हाउस पर आने वाली 33 केवीए लाइन तेज आवाज से साथ दग गई। लाइन के अचानक दगने से शहर की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। सूचना पर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर जा पहुंचे। कई घंटे की मशक्कत बाद दगी केवल को दुरुस्त किया जा रहा जिसके बाद शहर में विद्युत व्यवस्था बहाल हो सकी। सुबह के समय केवल लगने से ठप हुई सप्लाई के कारण लोगों को पानी भरने से लेकर विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.