फतेहपुर, जनवरी 10 -- खागा। नगर विद्युत उपकेंद्र में स्थापित 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर संख्या दो के कंजर्वेटर से तेल रिसाव की समस्या सामने आई है। इस तकनीकी खामी को दूर करने के लिए आज मरम्मत एवं अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते नगर एवं संबंधित फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार यदि समय रहते लीकेज ट्रांसफार्मर की मरम्मत न की गई तो बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा एवं तकनीकी कारणों से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। अवर अभियंता डीडी सोलंकी ने बताया कि रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है और कहा है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति सुचारु कर दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.