सहरसा, जनवरी 9 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार पंचायत में गुरुवार को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित पावर सब स्टेशन के लिए चयनित अतिक्रमित भूमि से अतिक्रमण हटाने प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। अंचल प्रशासन, पुलिस बल और अन्य विभागों की मौजूदगी में जैसे ही जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, स्थानीय ग्रामीणों ने उग्र रूप धारण कर लिया और प्रशासनिक टीम से भिड़ गए। घटना के दौरान आक्रोशित भीड़ ने सोनवर्षा के बीडीओ, सीओ और बसनहीं थाना से जुड़े दो सरकारी वाहनों सहित एक निजी वाहन तथा फायर ब्रिगेड वाहन के शीशे तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ अधिकारियों के घायल होने की सूचना भी सामने आई, हालांकि स्थानीय प्रशासन ने आधिक...