गोपालगंज, जनवरी 8 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि शहर के हजियापुर स्थित पावर सब स्टेशन के समीप जमा कचरे की ढेर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। जिससे पावर सब स्टेशन में बिजली आपूर्ति को बिछाए गए कई केबल का इंस्लुटेर जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए हजियापुर पावर सब स्टेशन से शहरी इलाके में आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार परवाना व उनकी टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...