चक्रधरपुर, जनवरी 6 -- चक्रधरपुर। महात्मागांधी सभागार में रविवार को पश्चिमी सिंहभूम बॉडी बिल्डिंग जिला संघ के तत्वाधान आयोजित हुए महिला पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में चक्रधरपुर के महिला खिलाड़ियों ने सेरसा शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सेरसा का प्रतिनिधित्व करते हुए 8 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता जिसमें रेश्मा मुर्मू, प्रशंसा अग्रवाल, सुकृति लता, रुबी कुमारी, अंकिता सैल,अशा कुमारी प्रधान, श्रुति कुमारी महंती एवं रजनी लागुरी शामिल है। सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि दशरथ गगराई एवं सम्मानित अतिथि सन्नी उरांव ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...