बुलंदशहर, जनवरी 10 -- फरीदाबाद के महाराजा सूरजमल स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियन पावर लिफ्टिंग इंडिया प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में खुर्जा के पिंटू राणा ने 83 किलोग्राम भार में कांस्य पदक जीतकर खुर्जा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब समिति कई राज्यों के 1500 से अधिक पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पिंटू राणा के खुर्जा जंक्शन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अमित गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुमित गुप्ता, नवीन भारद्वाज, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...