शामली, मई 2 -- शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज के एक छात्र आयुष गर्ग ने कजाकिस्तान के स्टेट कारागंडा में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और कॉलेज एवं जनपद शामली का नाम रोशन किया। गुरूवार को छात्र के कॉलेज में पहुँचने पर कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने छात्र का फूल मालाओं के द्वारा और मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया। उन्होने कहा कि कॉलेज के लिए आज बडे हर्ष और गौरव का विषय है कि कॉलेज के पूर्व छात्र आयुष गर्ग ने कॉलेज का नाम रोशन किया तथा छात्र के मन में कॉलेज के प्रति इतना अधिक सम्मान रहा कि छात्र ने सर्वप्रथम कॉलेज में आकर इसकी सूचना दी और हम सबके मन को रोमांचित कर दिया। भारत में देहरादून, दिल्ली आदि में प्रतियोगिताएँ जीतकर छात्र कजाकिस्तान पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.