कोडरमा, जून 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अमीन-नीलोखेड़ी और दिल्ली-अंबाला कैंट रेलखंड के बीच ट्रैफिक एंड पावर ब्लॉक के कारण 19 जून 2025 को कई ट्रेनों के मार्ग एवं समय में परिवर्तन किया गया है। रेलवे के अनुसार, 19 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 12312 कालका-हावड़ा एक्सप्रेस को अंबाला कैंट, सहारनपुर, मेरठ सिटी, खुर्जा के परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इस दौरान ट्रेन का कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, समालखा, गन्नौर, आदर्श नगर दिल्ली, सब्जी मंडी, दिल्ली और गाजियाबाद स्टेशनों पर अस्थायी रूप से ठहराव रद्द रहेगा। इसी प्रकार, 19 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस को जम्मूतवी स्टेशन से 120 मिनट (दो घंटे) की देर से पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.