एटा, फरवरी 9 -- सोमवार को जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट में एक बार फिर मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा। बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर सैकड़ों श्रमिकों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी और प्लांट के अंदर जमकर नारेबाजी की। जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट में वेतन न मिलने से नाराज होकर श्रमिकों ने हड़ताल शुरू कर दी। श्रमिक उपलब्ध कराने वाली आधा दर्जन से अधिक मैनपावर कंपनियों के करीब एक हजार से अधिक श्रमिकों का पिछले पांच से सात महीने का वेतन बकाया है। हड़ताल कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्लांट का निर्माण करा रही कोरियन कंपनी दूसान अधीनस्थ वेंडर कंपनियों का बकाया भुगतान नहीं कर रही है। इसके कारण वेंडर कंपनियां मजदूरों को मजदूरी नहीं दे पा रही हैं। श्रमिकों ने बताया कि कई बार जेवीयूएनएल और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके है। इनसे से भी हर बार उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.