बक्सर, जनवरी 8 -- पेज वन के लिए ----- सुरक्षा की मांग हादसे में मृत मजदूर राजकुमार था गयाजी जिले का निवासी एल एंड टी के अन्तर्गत पावर मैक्स के अधीन करता था काम चौसा(बक्सर), एक संवाददाता। चौसा पावर प्लांट में गुरुवार को हुए एक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान गयाजी जिले के भगवानपुर फतेहपुर गांव के रहने वाले मुंगेश्वर मल्लाह के 44 वर्षीय पुत्र राजकुमार मल्लाह के रूप में हुई है। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई और मजदूरों में भारी रोष व्याप्त हो गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार मल्लाह पावर प्लांट में एलएंडटी के अंतर्गत पावर मैक्स कंपनी में ग्राइंडर का काम करता था। अन्य दिनों की तरह गुरुवार को कड़ाके की सर्दी के बीच वह अपने कार्य में व्यस्त था। बताया जाता है कि वह ऊपर ग्राइंडर पर पाइप का काम ...