बोकारो, नवम्बर 9 -- चंद्रपुरा। डीवीसी के चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में एएमसी/एआरसी के तहत काम करने वाले ठेका मजदूर आगामी 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन गेट जाम करेंगे। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के सचिव चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि मजदूरों को समान काम के बदले समान वेतन चाहिए। मगर प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। मजदूरों को सूचीबद्ध भी नहीं किया जा रहा। जिसके कारण यूनियन और ठेका मजदूरों में रोष है। मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन गेट जाम किया जाएगा। इसकी तैयारी यूनियन की तरफ से की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.