गढ़वा, मार्च 21 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर के लिए एक बार फिर निराशाजनक खबर सामने आई है। विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा सदन में पूछे गए सवाल पर सरकार ने 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाने में असमर्थता जता दी है। उससे हजारों युवाओं की रोजगार की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं। मालूम हो कि सरकार ने सदन में 20 मार्च को विधायक के पूछे सवाल का जवाब दिया है। मालूम हो कि भवनाथपुर में 8500 करोड़ की लागत से 1320 मेगावाट क्षमता के पावर प्लांट का 19 फरवरी 2014 को शिलान्यास किया गया था। उसके लिए विद्युत बोर्ड की ओर से जमीन हस्तांतरण के लिए सेल और राज्य सरकार से निवेदन किया गया था। साथ ही भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय से टीओआर प्राप्त करने के लिए पत्र निर्गत किया गया था। प्लांट से उत्पादित बिजली का 60 प्रतिशत झारखंड, 25 प्रतिशत बिहार और 15 प्रतिशत यूपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.