पूर्णिया, फरवरी 22 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के पावर ग्रीड सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में 26 फरवरी को प्रतिमा स्थापना का वार्षिक समारोह श्रद्धापूर्वक, भक्तिभावना के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और इस वर्ष कार्यक्रम को और भी अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है। समारोह में धर्मनगरी वाराणसी (काशी) से पधार रहे विद्वान पंडित वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजन-अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। वहीं पूर्णिया के आचार्य तिवारी बाबा की उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएगी। 26 फरवरी की संध्या बेला में मंदिर को आकर्षक फूलों की सजावट एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे पूरा परिसर जगमगाता नजर आएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के नेतृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.