सहरसा, फरवरी 10 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहरसा मत्स्यगंधा स्थित 133 केवी पावर ग्रिड में कार्यरत गार्ड रंजीत यादव की रविवार को सुपौल जिले के मलहनी समीप बिजली करंट से मौत के दूसरे दिन परिजनो ने लाश के साथ ग्रिड में घंटो धरना प्रदर्शन किया। सोमवार को टैक्टर पर लाश को लेकर बड़ी संख्या में परिजन ग्रिड पहुंच गए और गेट के अंदर कार्यालय समीप लाश को रखकर आक्रोश जताते नौकरी सहित मुआवजा की मांग शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों की हंगामा को देख ग्रिड से बिजली आपूर्ति रोक दिया गया। जिससे लगभग दो घंटे से अधिक समय तक बिजली सप्लाई ठप रहा। धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कोसी डिवीजन के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता ई ब्रजेश कुमार सुपौल से सहरसा ग्रिड पहुंचकर मृतक की पत्नी को चार लाख का चेक और नौकरी दिलवाने का अश्वासन दिया गया। जिसके बाद परिजन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.