मुंगेर, फरवरी 5 -- असरगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज पावर ग्रिड में बुधवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण असरगंज उप विद्युत केंद्र में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीण, व्यवसायी एवं किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्र में हर घर नल जल योजना का पानी सप्लाई बंद रहा। वहीं किसानों को नलकूप से गेहूं पटवन का कार्य भी बाधित रहा। इस संबंध में कनीय अभियंता रौशन कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज पावर ग्रिड में 33 हजार वोल्ट के बिजली तार मेंटेनेंस कार्य के कारण असरगंज प्रखंड क्षेत्र को बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...