बुलंदशहर, जनवरी 7 -- खुर्जा। सारंगपुर गांव में पावर ग्रिड की परियोजना के खिलाफ भाकियू चढ़ूनी का धरना प्रदर्शन बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। मौके पर खुर्जा एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय पहुंचीं। जिसके बाद भी किसान त्वरित कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि अरनिया स्थित टीएचडीसी प्लांट से नोएडा के जलपुरा तक पावर ग्रिड की 400 केवीए की लाइन बनाई जा रही है जो गांव सारंगपुर से होकर गुजर रही है, लेकिन किसानों को केंद्र सरकार के मानकों के तहत मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उनकी मांग है कि किसानों की ओर से दिए गए सहमति पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.