गोरखपुर, फरवरी 15 -- पीपीगंज/अकटहवा हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब गांव के बाहर पावर ग्रिड की लाइन का तार खींचने का कार्य चल रहा था और पास में बच्चे खेल रहे थे। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, बुटवल पावर ग्रिड की लाइन का तार ट्रैक्टर की मदद से खींचा जा रहा था। इसी दौरान पास में खेल रहे कुछ बच्चे तार को पकड़कर हल्का ऊपर उठते और फिर छोड़ दे रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी क्रम में दस वर्षीय अरुण ने भी खेल-खेल में तार पकड़ लिया लेकिन छोड़ने से पहले ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच गया। इसी बीच ट्रैक्टर से तार और ऊपर खींच लिया गया और लगभग 40 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया। जब तक ट्रैक्टर चालक और आसपास के लोगों को स्थिति क...