लखनऊ, मार्च 3 -- - केवल दो ही कंपनियों ने लिया था निविदा में हिस्सा, इस वजह से नहीं खोली जा सकी बिड लखनऊ, विशेष संवाददाता पूर्वांचल और दक्षिणांचल के निजीकरण के लिए निजीकरण के लिए सलाहकार के टेंडर की तारीख पावर कॉरपोरेशन ने बढ़ाकर अब 10 मार्च कर दी है। दस मार्च को दोपहर 12 बजे तक टेंडर डाले जाएंगे और दोपहर बाद बिड खोली जाएगी। पहले सोमवार को बिड खोलनी थी लेकिन बीते शनिवार को निविदा में केवल दो ही कंपनियों के हिस्सा लेने की वजह से बिड नहीं खोली जा सकी। बिड के लिए न्यूनतम तीन निविदाएं होनी चाहिए थीं। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों का निजीकरण किया जाना है। निजीकरण के लिए टेंडर शर्तें आदि तय करने के लिए पावर कॉरपोरेशन ट्रांजेक्शन सलाहकार रखना चाहता है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एनर्जी टास्क फोर्स ने मंजूरी दे चुकी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.