लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत वितरण की वर्टिकल व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच शुक्रवार को पावर कॉरपोरेशन ने इसकी उपलब्धियां साझा की हैं। पावर कॉरपोरेशन के निदेशक (वितरण) जीडी द्विवेदी ने बताया कि पहले चरण में केस्को, अलीगढ़, मेरठ व बरेली में वर्टिकल सिस्टम लागू किया गया था। व्यवस्था लागू होने के बाद थ्रू रेट 6.67 से बढ़कर 6.81 हो गया। लाइन हानियां 16.84 से घटकर 9.92 पर आ गईं। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता 3.97 से घटकर 2.02 हो गई। विद्युत व्यवधान की अवधि 35 मिनट से घटकर 22 मिनट पर आ गई। ट्रिपिंग में अलीगढ़ में 42%, मेरठ में 26%, बरेली में 56% कमी आई है। विद्युत आपूर्ति के व्यवधान के समय में भी अलीगढ़ में 66%, बरेली में 40%, मेरठ में 36% की कमी दर्ज की गई है। इन्हीं सफलताओं को देखते हुए इसे लखनऊ समेत अन्य नगरों में लागू किया ...