बुलंदशहर, मई 16 -- पावर कॉरपोरेशन की ओर से तीन दिवसीय उपभोक्ता सेवा मेगा कैंप का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। कैंप के पहले दिन चीफ इंजीनियर और एसई की मौजूदगी में बिजली संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में करीब 200 से अधिक शिकायतें मिली। इस दौरान 150 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं 501 उपभोक्ताओं ने 21.08 लाख रुपये का बकाया भुगतान भी जमा किया। चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि हाइडिल कालोनी स्थित पावर कॉरपोरेशन के सभागार में जिला स्तरीय कैंप का आयोजन किया। इसके अलावा सभी डिविजन में यह कैंप लगाया गया। उपभोक्ताओं को नवीन संयोजन, बिल सुधार, खराब मीटर, विधा परिवर्तन, भार वृद्धि, राजस्व निर्धारण सहित अन्य शिकायतों के समाधान के लिए आमंत्रित किया गया है। पहले दिन बिल संशोधन के 144 प्रकरणों में से 131 निस्तारित कराए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.