लखनऊ, सितम्बर 21 -- पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली कंपनियों को साफ तौर पर आदेश दिए हैं कि वे मीटरों की खामियों को दूर करें। उन्होंने बताया कि अब तक लगाए गए मीटरों में से करीब दो प्रतिशत में दिक्कतें आ रही हैं। मीटर कंपनियों को साफ कर दिया गया है कि वे पहले लगे हुए मीटरों में आ रही दिक्कतें दूर करें। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने पिछले कुछ दिनों में मीटरों में परेशान उपभोक्ताओं से संबंधित खबरें प्रकाशित की थीं। डॉ. गोयल ने कहा कि समीक्षा में पाया गया कि करीब दो प्रतिशत मीटरों में अलग-अलग दिक्कतें आ रही हैं। कंपनियों से बात की गई और उन्हें सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे दिक्कतों को फौरन दूर करवाएं क्योंकि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मीटर कंपनियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.