हरिद्वार, दिसम्बर 25 -- हरिद्वार से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक कांग्रेस विधायक ने बार-बार हो रही बिजली कटौती से परेशान होकर बिजली विभाग के अधिकारियों के घरों की बत्ती ही गुल कर दी। हरिद्वार जिले की झबरेड़ा सीट से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने गुस्से में आकर खुद बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली विभाग के तीन अधिकारियों के घरों के कनेक्शन काट दिए। इस मामले के बाद बिजली विभाग ने विधायक के खिलाफ रुड़की के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार को विधायक वीरेंद्र जाती अपने समर्थकों के साथ एक सीढ़ी और तार काटने वाले औजारों को लिए रुड़की पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बोट क्लब स्थित अधीक्षण अभियंता (Superintending Engineer) विवेक राजपूत के आवास के बाहर बिजली के खंभे पर चढ़कर उनके घर का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद वे अपने काफिले के ...