वाराणसी, फरवरी 20 -- लोहता, संवाद। भट्ठी गांव में गुरुवार देर रात पावरलूम मिस्त्री 37 वर्षीय योगेंद्र पटेल ने मफलर का फंदा बना फांसी लगा ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। परिजनों ने लोहता पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन से गृहकलह से परेशान थे। गुरुवार को खाना खाकर अपने कमरे में सोने गए। सुबह पत्नी सोनी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर लोहता पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़ा पंखे में बंधे फंदे पर योगेंद्र का शव लटक रहा था। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया प्रारंभिक छानबीन में घटना की वजह पारिवारिक कलह सामने आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.