कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हरिद्वार में 17 से 21 जनवरी तक सु़ब्रत क्लासिक राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें उप्र पावरलिफ्टिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष व महिला दोनों वर्गों में टीम चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रचा। प्रतियोगिता में उप्र के राजेंद्र कुमार व प्रदीप कुमार हापुड़ ने प्रदर्शन करते हुए स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया का खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में हेमलता गोस्वामी हापुड़ व सुरभि शर्मा सीतापुर को स्ट्रांग वुमंन ऑफ इंडिया के सम्मान से नवाजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.