कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। हरिद्वार में 18 से 21 जनवरी तक आयोजित सुब्रता क्लासिक नेशनल चैंपियनशिप में छिबरामऊ के सलेमपुर गांव स्थित आशा पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र एस.अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच जूनियर वर्ग (66 किग्रा भार वर्ग) में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। एस.अभिषेक ने कुल 432.5 किलोग्राम वजन उठाकर नया नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया। उनके लिफ्ट में स्क्वाट में 155 किग्रा, बेंच प्रेस में 77.5 किग्रा तथा डेडलिफ्ट में 200 किग्रा शामिल रहे। इस उपलब्धि ने उनकी अद्भुत शक्ति, संतुलन और तकनीकी कौशल को प्रदर्शित किया। इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार, स्कूल औ...