गाजीपुर, फरवरी 5 -- गाजीपुर। अंतर महाविद्यालयीय पावरलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता गुरुवार को स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में हुई। इस प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल 35 पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग और 26 बॉडी बिल्डिंग प्रतिभागियों ने भाग लिया। पावरलिफ्टिंग में आत्मप्रकाश महाविद्यालय विजेता और पीजी कॉलेज गाजीपुर उपविजेता रही। वहीं, बॉडी बिल्डिंग में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय विजेता और आत्मप्रकाश महाविद्यालय उपविजेता बनी। बॉडी बिल्डिंग में "मिस्टर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी" का खिताब सत्यव्रत तिवारी को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. अवधेश नारायण राय ने किया और समापन सीओ मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडे ने किया। प्रतियोगिता में चयनित बॉडी बिल्डिंग टीम के खिलाड़ी 2 से 4 फरवरी तक आंध्र वि...