नई दिल्ली, फरवरी 23 -- टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में ऐतिहासिक हार झेलने पर दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि 180 प्लस टारगेट का पीछा करते हुए मैच पावरप्ले में नहीं जीत सकते। साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 187/7 का स्कोर खड़ा करने के बाद भारत को 18.5 ओवर में 111 रनों पर समेटा। भारत ने 76 रनों से हार का मुंह देखा। यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का पावरप्ले में स्कोर तीन विकेट पर 31 रन था। ओपनर ईशान किशन का खाता नहीं खुला। अभिषेक शर्मा ने 15 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा के बल्ले से एक रन निकला। वहीं, कप्तान ने 22 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली और दसवें ओवर में लौटे। भारत की आधी टीम 51 रनों पर ढेर हो ग...