खगडि़या, फरवरी 16 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच रामचंद्रा में पावरग्रीड निर्माण स्थल पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। डीएम को दिए आवेदनों में स्थानीय लोगों ने कहा कि जहां पर पावरग्रीड का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें मुख्य मार्ग सड़क पर जाने का यह मुख्य मार्ग है। इससे वहां पर बसे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय मो अख्तर, सरीता देवी, मुन्नी देवी, मलिक साह, सोहन, बंटी, नीतीन कुमार, वियज यादव, सीता देवी समेत सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर शिकायत किया कि निर्माण स्थल को परिव्त्तितत किया जाए। जिससे लोगों की समस्याएं दूर हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.