भदोही, दिसम्बर 16 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद कार्यालय पर मंगलवार को पालिका के सेवा निवृत्त सफाई कर्मी शहादत करामत अली हमीदुल मुनिया मोहर्रम ने धरना दिया। उन्होंने अपने बकाया भुगतान की मांग किया। कहा कि निदेशक स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश शकुंतला गौतम द्वारा वर्ष 2021 में ही सेवा निवृत्त कर्मियों को नियमानुसार बकाया भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना सुनिश्चित किए जाने का आदेश दिया गया है। बावजूद पालिका प्रशासन की लापरवाही से कर्मचारियों को आज तक बकाया भुगतान पालिका द्वारा नहीं दिया जा रहा। उम्र दराज हो चुके हैं दवा इलाज के लिए धन की आवश्यकता होती है। भुगतान न मिलने से आजिज ही जाकर सभी पांच कर्मचारियों ने पालिका पर आंशिक धरना दिया। अधिशासी अधिकारी रामबचन यादव द्वारा मौके पर पहुंचकर पत्रक लेते हुए कहा गया कि इस संबंध...