अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव-2026 के अन्तर्गत हैण्डबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा रोड पर मंगलवार किया गया। प्रतियोगिता का उद्‌घाटन पावना ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वप्निल जैन ने किया। हैंडबॉल प्रतियोगिता का पावन विजेता और बुलंद शहर उप विजेता रहा। उद्‌घाटन से पूर्व आयोजन सचिव सुधीश कुमार राघव ने स्मृतिचिह्न व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पावना ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वप्निल जैन ने कहा कि हैण्डबॉल खेल हमें आपसी प्रेम व जीवन जीना सिखाता है। पावना स्पोर्टस का उद्देश्य भारतीय हैंडबॉल टीम को 2032 की प्रतियोगिता में क्वालीफाई कराना है। प्रतियोगिता में आठ बालक टीम व आठ बालिका टीम ने भाग किया। बालक वर्ग के पहले मैच में पावना फाउंडेशन ने बीपीएस अलीगढ़ को ...