हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी। एसएम पाल ग्रुप के पाल स्कोडा शोरूम में स्कोडा कायलेक का शुक्रवार को अनावरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के चेयरमैन सुरेश पाल, डायरेक्टर मीरा पाल, प्रतीक पाल व तुषिका पाल ने किया। जीएम नंदन सिंह रावत ने बताया कि नई कायलेक में इस बार आकर्षक सनरूफ फीचर जोड़ा गया है। इसके सनरूफ मैनुअल वेरिएंट की कीमत 8.25 लाख और ऑटोमेटिक की 9.25 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू है। सीईओ गिरीश नेवालिया ने कहा कि पिछले एक साल में कायलेक की 500 से अधिक डिलीवरी कर कंपनी ने ग्राहकों का अटूट विश्वास जीता है। इस दौरान एसएम पाल ग्रुप के समस्त पदाधिकारी और टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...