गढ़वा, दिसम्बर 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पाल महासभा की ओर से चरवाहा दिवस के अवसर पर बुधवार को राजमाता अहिल्याबाई होलकर को नमन किया गया। उक्त अवसर पर पाल महासभा के ऊंचरी स्थित कार्यालय में एक बैठक की गई। बैठक में तिलदाग, सहिजना, नवादा, जोबरईया, नगदरवा सहित कई अन्य गांव के पाल समाज के लोग मौजूद थे। बैठक में पाल समाज के महापुरुषों को याद किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा भेड़ पालक चरवाहों के संघर्षपूर्ण जीवन एवं वन क्षेत्र में भेड़ चारन में आने वाली चुनौतियों के बारे में विमर्श किया गया। बैठक के बाद सभी लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से चिनिया मोड़ के समीप नीलांबर- पीतांबर बहुउद्देशीय नगर भवन स्थित राजमाता अहिल्याबाई होलकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। उस वक्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर प्रकाश ...