मुरादाबाद, जून 1 -- मुरादाबाद। पाल सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा रविवार को सम्राट अशोक नगर स्थित सैनी संस्थान में सम्मान समारोह का आयोजन किया। जहां पाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पाल ने शिरकत की। कार्यक्रम में हाईस्कूल के 112 और इंटरमीडिएट के 68 छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के बुजुर्ग सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अनिल पाल ने कहा कि समाज को अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए न केवल शिक्षित बल्कि सामाजिक रूप से जागरूक और संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। समाज की भागीदारी विभिन्न क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम है, जिसे बढ़ाने के लिए शिक्षा के साथ-साथ संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.