हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। चेयरमैन नारायण पाल ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम भावना विकसित करते हैं। सेवानिवृत्त सहायक निदेशक खेल सुरेश चंद्र पांडेय ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के पाल कॉलेज के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सेक्रेटरी कामिनी पाल, एमडी निर्भय पाल, सीईओ अतुल पाल, शिवांगी पाल, शंकर आर्या, कोच प्रेम सिंह थापा, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर देवेंद्र भट्ट, भानु बिष्ट, शुभांगी शांडिल्य, हेम पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...