कानपुर, नवम्बर 26 -- सरसौल। विकास खंड की पाल्हेपुर गोशाला अव्यवस्था का शिकार है। यहां जानवरों को खाने के लिए सूखा भूसा दिया जाता है। दो बीमार गायों को तो कौवे नोच रहे थे। गोशाला बंद पड़ी थी। कोई मौके पर था ही नहीं। पाल्हेपुर गोशाला में लगभग आधा सैकड़ा मवेशी हैं। दो कर्मचारी देखरेख के लिए नियुक्त हैं। बुधवार को केंद्र में कोई नहीं था। अंदर नांद में सूखा भूसा पड़ा था। जानवर मजबूरी में आधा अधूरा पेट भरने के लिए वही खा रहे थे। दो गाय बीमार पड़ी हैं। कौवे उन्हें नोच रहे थे। बुधवार को गोशाला का मेन बाहर से बंद था। अंदर कोई नहीं था। एक गाय कीचड़ में पड़ी तड़प रही थी। जबकि, दूसरी नांद के बाहर बीमार हालत में थी। नादों में केवल सूखा भूसा पड़ा था। उसी से पेट भरने को गोवंशी मजबूर थे। थोड़ी देर बाद केयरटेकर राकेश पहुंचे। गोदाम का ताला खुलवाकर देखा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.