देवघर, जून 28 -- पालोजोरी। पालोजोरी व आसपास के इलाके में शनिवार को विघ्न हरणी मां विपदतारिणी की वार्षिक पूजा धूमधाम से हुई। इस अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों में भीड़ जुटी। पालोजोरी के शिव मंदिर से सटे मां दुर्गा मंदिर, बसबुटिया मंदिर, खागा मंदिर के अलावे सरसा, बगदाहा, बरमसिया गांव के लिए मंदिरों में मां विपदतारिणी की पूजा को लेकर आसपास की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ माता विपदरिणी की पूजा की गई। इसक्रम में 13 प्रकार के फूलों व इतने ही प्रकार के फलों से माता की विशेष पूजा- अर्चना कर विपत्तियों के हरण की कामना मां विपदतारिणी से की गई। मंदिरों में जुटी सैकड़ों महिलाओं ने बारी-बारी से माता की पूजा के अलावे शृंगार किया। पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद प्राप्त करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मान्यत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.