देवघर, फरवरी 15 -- पालोजोरी। महाशिवरात्रि रविवार को है, इसको लेकर पालोजोरी सहित प्रखंड के खागा, फतेहनाथ, बगदाहा व निकटवर्ती जमधारा शिव मंदिर में तमाम तरह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। पालोजोरी महाशिवरात्रि पूजा कमेटी सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष शिव बारात आकर्षक का केंद्र रहेगा, जिसमें बसहा पर सवार शिव, मयूर पर सवार कार्तिक, शेषनाग पर सवार भगवान विष्णु-देवी लक्ष्मी, नंदी, भृंगी, इंद्रदेव, श्रीराम-लक्ष्मण, भगवान हनुमान सहित कई देवी-देवताओं सहित भूत-पिशाच बारात में शामिल होंगे। बंगाल से आए रंगदल सदस्य महाशिवरात्रि महोत्सव को और आकर्षक बनाएंगे। वहीं जरमुंडी के मशहूर बैंड और विद्युत साज-सज्जा भी आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। कचुआसोली पंचायत के फतेहनाथ शिव मंदिर में इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व आकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.